{"_id":"5a380af14f1c1b74698c2a5e","slug":"people-are-troubled-because-of-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के कारण परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के कारण परेशान रहे लोग
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे लोग।
- फोटो : महराजगंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई बार प्लान तो किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आलम यह है कि शहर में आए दिन वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगता ही रहता है। सोमवार को भी दिन भर लोग जाम से जूझते रहे और यातायात पुलिस परेशान रही। नगर में इफको किसान सेवा केंद्र के पास काफी देर तक जाम लगा रहा। लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को फरेंदा रोड पर यूनियन बैंक से लेकर सक्सेना चौराहे तक ट्रैफिक जाम के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस जाम से निजात के लिए काफी देर परेशान रही। इससे ठंड के मौसम में वाहन चालक भी ठिठुरते रहे। शहर में जाम को लेकर कई बार यातायात पुलिस ने प्लान किया। रोड के किनारे की दुकानों के आगे चुना गिराकर दुकान पर खडे़ होने वाले वाहनों को ठीक ढंग से खड़ा करने का निर्देश दिया था लेकिन ट्रैफिक पुलिस का एक भी नियम कामयाब नहीं हुआ। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए चौराहे को गोद लेने के लिए भी पुलिस ने प्लान बनाया लेकिन वह भी फेल रहा।
यातायात इंस्पेक्टर संजय शाही ने कहा कि शहर में जाम का मुख्य वजह अस्थाई अतिक्रमण है।
अस्थाई अतिक्रमण तो अभियान के दौरान हट जाते हैं। लोगों को रोड के किनारे गाड़ियों को खड़ा करने से मना किया जाता है। दुकानदारों को दुकान के सामने वाहन खड़ा करने के लिए कई बार चेतावनी भी दी गई लेकिन सुधार न होने से रोड पर जाम लग जाता है। इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।