{"_id":"65e9df3172c14805e50150a7","slug":"people-angry-over-digging-pits-for-planting-trees-on-farmers-land-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117321-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किसानों की भूमि पर पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदने से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किसानों की भूमि पर पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदने से लोगों में आक्रोश
Thu, 07 Mar 2024 09:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 07 Mar 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज अंतर्गत गेड़हवा गांव के टोला सगरदीन्ही में वन विभाग के जिम्मेदारों की ओर से मनमानी की जा रही है। यहां पर किसानों की भूमि पर वन विभाग की ओर से पौधरोपण कराने के लिए गड्ढों की खुदाई की जा रही है। जिसे लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। वही इस मामले में लोगों ने डीएफओ को एक पत्र देकर गड्ढा खुदाई पर रोक लगाने की गुहार भी लगाई है।
मुसहर बस्ती गेड़हवा गांव के टोला सगरदीन्ही निवासी रामअवध, भगनी देवी, रूखमणी देवी, रामसेवक, मनिंदर राय सहित आदि ग्रामीणों ने डीएफओ से कहा है कि निचलौल वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत बैठवलिया बीट के सगरदीन्ही राजस्व ग्राम है। जहां पर वन विभाग की ओर से बंधे के बगल स्थित भूमि में पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदा जा रहा है। जबकि उक्त भूमि किसानों की है। इतना ही नहीं विभाग के जिम्मेदारों की ओर से उक्त भूमि को जबरन कब्जे में लेकर गड्ढा खोदा जा रहा है। विरोध करने के बावजूद भी विभाग के जिम्मेदार नहीं मान रहे है। ऐसे में विभाग के उन जिम्मेदारों के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है। अगर जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वह लोग जिम्मेदारों के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
जबकि निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा की पौधरोपण के लिए खोदे जा रहे गड्डे वाली भूमि वन विभाग की है। उक्त भूमि को लोग कब्जा कर लिए थे। जिस पर पौधरोपण के लिए गड्ढा खुदाई का कार्य कराया जा रहा है।