फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now patients will not wander...testing started in CHC

Maharajganj News: अब नहीं भटकेंगे मरीज...सीएचसी में जांच शुरू

Tue, 24 Jun 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 24 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now patients will not wander...testing started in CHC
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में मरीजों को निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां पर शासन की ओर से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का नियमित क्रियान्वयन हो रहा है। विशेषकर मातृ और शिशु स्वास्थ्य को लेकर काफी लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर सीएचसी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्र पर तैनात चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का नियमित रूप से क्रियान्वयन कर रहे हैं। इससे आमजन को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

खासकर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए यहां समुचित व्यवस्था है। यहां संस्थागत प्रसव की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। डिलीवरी के उपरांत लाभार्थियों को जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत 24 घंटे के भीतर सहायता राशि मंत्रा पोर्टल के माध्यम से दी जाती है। यह प्रक्रिया पारदर्शी और तेज गति से संचालित की जा रही है, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को तत्काल आर्थिक सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर ओपीडी की नियमित व्यवस्था है। सीबीसी जांच, लिपिड प्रोफाइल समेत कुल 52 प्रकार की जांचें की जाती हैं। इसके अतिरिक्त टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू और शुगर की जांच के लिए कीट की उपलब्धता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इनमें प्रेग्नेंसी टेस्ट, निशुल्क अल्ट्रासाउंड और अन्य जरूरी जांचें शामिल हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर इन सुविधाओं को और भी सुलभ बना दिया जाता है। नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए यहां सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) मशीन की व्यवस्था की गई है, जो शिशु मृत्यु दर को घटाने में उपयोगी साबित हो रही है।

केंद्र पर तैनात चिकित्सकों में अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रोमा गुप्ता, डॉ. वसीम, डेंटल सर्जन डॉ. जितेंद्र चौहान प्रमुख रूप से शामिल हैं। इनके साथ फार्मासिस्ट आशुतोष त्रिपाठी, एलटी राकेश त्रिपाठी, चंद्रजीत यादव, पांच स्टाफ नर्स, डेंटल हाइजिनिस्ट विनीत कुमार, दो चपरासी और चौकीदार की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed