फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Non-spot prevents the wages of thirteen officials

गैर हाजिर तेरह अधिकारियों का वेतन रोका

Wed, 17 Jan 2018 06:11 PM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
महराजगंज (ब्यूूूराो) Updated Wed, 17 Jan 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
Non-spot prevents the wages of thirteen officials
घ्‍ाटना - फोटो : amarujala
नौतनवां। एडीएम आरपी कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बिना किसी सूचना के गैर हाजिर रहने पर 13 अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भी लिखा गया है। वहीं तहसील दिवस में कुल 62 मामले आए, जिसमें केवल पांच मामलों का निस्तारण किया गया। बाकी मामलों की जांच के लिये संबंधित विभागों को निस्तारण के लिये सौंप दिया गया। शिकायती मामलों में 39 राजस्व, 10 पुलिस, 6 विकास एवं 7 मामले अन्य विभागों से संबंधित थे। इस मौके पर एडीएम आरपी कश्यप ने कहा कि शिकायती मामलों का गुणवत्ता परक जल्द से जल्द निस्तारण किया जाय। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर तहसीलदार राजेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, सहायक अभियंता पीडब्लूडी एके तिवारी, एसडीओ बिजली राजनरायन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर ने वेतन रोकने के निर्देश दिये जारी किया। 
विज्ञापन

बिना सूचना यह रहे अनुपस्थित 
उप मुख्य चिकित्साधिकारी महराजगंज, सहायक अभियंता लघु सिंचाई महराजगंज, चकबंदी अधिकारी नौतनवां व फरेंदा, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर, नगर शिक्षा अधिकारी नौतनवां, प्रभारी निरीक्षक ठूठीबारी, एसओ परसा मलिक, सहायक विकास अधिकारी पंचायत नौतनवां एवं लक्ष्मीपुर, मत्स्य निरीक्षक नौतनवां, प्रभारी चिकित्साधिकारी लक्ष्मीपुर, जगदीश प्रसाद यादव चकबंदी विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग नौतनवां रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed