फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No electricity or water in the smart toilet; operations are being managed using mobile phone lights.

Maharajganj News: स्मार्ट शौचालय में बिजली-पानी नहीं मोबाइल की रोशनी से चल रहा काम

Mon, 14 Sep 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
No electricity or water in the smart toilet; operations are being managed using mobile phone lights.
स्मार्ट शौचालय।  
सिंदुरिया। मिठौरा विकासखंड के सिंदुरिया चौराहे पर थाने के समीप करीब 28 लाख रुपये की लागत से बना स्मार्ट शौचालय बिजली-पानी के अभाव में बदहाल है। शौचालय में बिजली कनेक्शन नहीं होने से लाइट और मोटर नहीं चलती। पानी की व्यवस्था भी नहीं होने से लोगों को घर और दुकानों से डिब्बे में पानी लाकर शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि निर्माण के करीब दो वर्ष में ही शौचालय का फर्श कई जगह धंस गया है। टोटियां भी नहीं लगी हैं। पानी की कमी के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित है। आरोप है कि करीब दो सप्ताह से शौचालय की नियमित सफाई नहीं हुई है। इससे परिसर में गंदगी बढ़ गई है। दिन में लोग किसी तरह शौचालय का उपयोग कर लेते हैं लेकिन रात में अंधेरा होने से परेशानी और बढ़ जाती है। जरूरतमंद मोबाइल की टॉर्च जलाकर शौचालय जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों मे वीरेंद्र गुप्त, घनश्याम गुप्ता, घनश्याम पटेल, बबलू प्रजापति, योगेश्वर मिश्रा, विद्याभूषण गुप्ता, शम्भू मोदनवाल, धर्मेंद्र, शम्भू गौड़ ने बिजली-पानी की व्यवस्था कराने और नियमित सफाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं केयरटेकर ने बताया कि बिजली कनेक्शन नहीं होने से मोटर नहीं चलती और पानी की समस्या बनी रहती है। इससे सफाई भी प्रभावित होती है। बीडीओ राहुल सागर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराकर शीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed