फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal: Janata Samajwadi Party protests in Naypyidaw

नेपाल : जनता समाजवादी पार्टी ने भैरहवा में किया प्रदर्शन

Thu, 24 Dec 2020 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Nepal: Janata Samajwadi Party protests in Naypyidaw
नेपाल : जनता समाजवादी पार्टी ने भैरहवा में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में संसद सभा भंग करने पर स्थानीय नागरिकों में प्रधानमंत्री केपी ओली के खिलाफ काफी नाराजगी है। सीमा पर सोनौली से सटे भैरहवा कस्बे में जनता समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ नारे लगाकर नाराजगी जाहिर की।
बुधवार की दोपहर विधायक संतोष पांडेय के नेतृत्व में जनता समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भैरहवा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कस्बे में जनसभा हुई। विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी में सरकार नेपाल की जनता को दवा और भोजन उपलब्ध नहीं करा पा रही है। पूर्ण बहुमत की सरकार को भंग कर अल्प समय में चुनाव करना जनता के ऊपर बोझ डालना है। यह ठीक कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि सीपीएन (माओवादी) की कमरे की राजनीति ने देश के लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने बताया कि मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। न्यायालय पर लोगों को भरोसा है। संसद विघटन कर प्रधानमंत्री राष्ट्र को पीछे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान किस्मत बिके, अताउल्लाह, प्रशांत गुप्ता, महेंद्र यादव, ओम प्रकाश, पूर्व मंत्री मोहम्मद वकील, उज्ज्वल पोखरेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed