फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mother and daughters were beaten up after entering the house, case registered against four

Maharajganj News: घर में घुसकर मां-बेटियों को पीटा, चार पर केस दर्ज

Thu, 11 Sep 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughters were beaten up after entering the house, case registered against four
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदवां में तीन सितंबर को दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर के अनुसार, चार लोग जबरन घर में घुस आए और उसे व उसकी दो बेटियों को बेरहमी से पीटा। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, बरगदवां निवासी कलावती देवी ने बताया कि मेरी तबीयत खराब होने की सूचना पाकर मेरी बेटी कुसुम व लक्ष्मीना हाल-चाल जानने के लिए घर आई थीं। 3 सितंबर को दोपहर लगभग दो बजे दिन में मेरे पति घर पर नहीं थे।
विज्ञापन

इसी बीच मंगल उर्फ संजय, रामकेश निवासी तेलिया डीह थाना सहजनवां गोरखपुर व संजय यादव निवासी चिरड्या डाढ़ थाना सहजनवां व एक अज्ञात व्यक्ति गोलबंद होकर गाली-गुप्ता देते हुए मेरे घर में घुसकर मुझे व मेरी बेटियों को लाठी-डंडा से मारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी मंगल उर्फ संजय, रामकेश, संजय यादव व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed