फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mathematics of victory with family

Maharajganj News: भागदौड़ से राहत- परिवार संग लगाया जीत का गणित

Sat, 06 May 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 06 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mathematics of victory with family
रामपुर स्थित भाजपा प्रत्याशी उर्मिला देवी अपने आवास पर बैठ कर परदेसी रविदास जिला अध्यक्ष व लड़का
कांग्रेस प्रत्याशी रीता भारती ने बच्चों के साथ गुजारा समय
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी पुष्पलता समाचार पत्र पढ़कर चुनावी माहौल पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर निकाय चुनाव में जिले में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रत्याशी चुनावी भागदौड़ से तनावमुक्त हुए तो शुक्रवार को घर में चर्चा कर वक्त गुजारा। कोई बच्चों के साथ बातचीत करते दिखा तो कोई समाचार पत्र पत्र पढ़कर चुनावी समीक्षा करते हुए नजर आया। किस क्षेत्र में कम वोट मिले, कहां ज्यादा इस पर गुणा गणित भी बिठाया जा रहा है।
शुक्रवार की सुबह 11 बजे कांग्रेस प्रत्याशी रीता भारती के घर के बाहर दो गाड़ियां खड़ी थीं। घर के बाहर की तस्वीर देखकर लगा रहा था कि आज सभी आराम की मुद्रा में हैं। गेट से आवाज लगाने पर अभिमन्यु बाहर आए। वह बोले अंदर आइए, आज तो बहुत आराम है। घर के अंदर जाने पर कमरे में कांग्रेस प्रत्याशी रीता भारती बच्चों के साथ बातें कर रही थीं। पास में पति चंद्रजीत भारती और बेटा ऋषभ आनंद और बेटी रिद्धिमा आनंद बैठे थे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पुष्पलता मंगल इंदिरा नगर स्थित आवास पर पति निर्मेश मंगल और समर्थकों के साथ बैठकर अखबार पढ़ रही थीं। साथ ही निकाय चुनाव में हुए मतदान पर चर्चा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यालय बंद है। वहां कोई नहीं है। आवास पर सभी कार्यकर्ता आ रहे हैं। इस दौरान, सरवन निगम, गोबरी प्रसाद, सुरेश रौनियार, सुरेश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के गांव रामपुर पहुंचने पर भी माहौल शांत दिखा। प्रत्येक दिन घर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ लगी रहती थी। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी उर्मिला देवी घर पर पति परदेसी रविदास के साथ बैठकर बातचीत कर रही थीं। कुर्सियां लगी हुई थीं। सभी लोग आराम की मुद्रा में दिखे। किसी को कोई जल्दबाजी नहीं थी। महराजगंज नगर पालिका हीं नहीं पूरे जिले की निकायों में भाजपा के प्रदर्शन पर बातचीत की जा रही थी। बेटा विजय कुमार, बेटी प्रमिलास, प्रियंका, पायल, खुशबू आपस में बातचीत कर रहे थे।
बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी आशा देवी का आवास बैकुंठपुर मोहल्ले में है। घर से पहले छोटी सी पुलिया पर वीरेंद्र मिले। उन्होंने बताया कि बसपा प्रत्याशी का घर करीब में है। घर पहुंचने पर चेयरमैन प्रत्याशी आशा देवी के साथ इंद्रावती देवी, विद्यावती देवी, संध्या, सुनीता, जयपाली, अमृता देवी, सोनमती देवी बैठकर बातें कर रही थीं। उन्होंने बताया कि अब चुनाव परिणाम पर नजर है। जनता का फैसला शिरोधार्य होगा।
...
फोटो
प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों पर रहा सन्नाटा
महराजगंज। मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों का चुनाव कार्यालय शुक्रवार को बंद रहा। बसपा प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय गांधी नगर में खुला हुआ था। अन्य प्रत्याशियों का कार्यालय बंद था।

बसपा के चुनाव कार्यालय पर प्रत्याशी आशा देवी के पति गणेश प्रसाद कार्यकर्ताओं के साथ मतदान पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, नंदू प्रसाद, संजय प्रसाद, रघुनाथ प्रसाद, राहुल राय,अशोक निषाद, अजय वर्मा, भुटकन ,दिनेश गौंड समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह सभी लोग बता रहे थे कि किस क्षेत्र में कम वोट मिला है। कांग्रेस, भाजपा व सपा प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय बंद मिला। आस पास कोई मिला भी नहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed