फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mamta and Anurag leave for National School Taekwondo Competition

Maharajganj News: ममता व अनुराग राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए रवाना

Mon, 24 Nov 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mamta and Anurag leave for National School Taekwondo Competition
महराजगंज। ताइक्वांडो खिलाड़ी ममता एवं अनुराग 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो (अंडर-17 वर्ष) प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में आयोजित होगी।
विज्ञापन




महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में मिर्जापुर में आयोजित राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश की टीम में स्थान बनाया था। इस शानदार प्रदर्शन से दोनों खिलाड़ी राज्य टीम में चयनित हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की पूरी टीम आज सुबह 10 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान उत्तर प्रदेश स्टेडियम (मकबरा), अयोध्या से विशेष ट्रेन के माध्यम से ईटानगर के लिए रवाना हो गई। ममता कुमारी व अनुराग भी इसी दल के साथ रवाना हुए।
विज्ञापन




गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, खेल प्रशिक्षक अभिषेक पाण्डेय, महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शरदेंदु कुमार पांडेय, प्रशिक्षक रिजवान अहमद, राहुल राय, उत्सव शर्मा, आकाश चौधरी ने खुशी जाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed