फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Madrasa board exams from today, Flying squads formed

Maharajganj News: मदरसा बोर्ड परीक्षा आज से, सचल दल गठित

Mon, 17 Feb 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 17 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Madrasa board exams from today, Flying squads formed
महराजगंज। मदरसा बोर्ड की सेकेंड्री और सीनियर सेकंड्री परीक्षा आज से शुरू हो रही है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा व्यवस्था पर नजर सीधे मदरसा बोर्ड अपने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से रखेगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे की आईडी और पासवर्ड मदरसा बोर्ड को भेजकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने रविवार को 12 परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन करा दिया। मदरसा बोर्ड की पहली पाली में सेकेंड्री के 1739 विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक तो सीनियर सेकेंड्री दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

जनपद में 291 पंजीकृत मदरसों के लिए जनपद में 12 परीक्षा केंद्र बने हैं। पहले दिन धर्मशास्त्र शिया/सुन्नी की परीक्षा संपन्न होगी।
एसडीएम जोनल, बीडीओ सेक्टर मजिस्ट्रेट : मदरसा बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं, जिसका दायित्व सदर, निचलौल, फरेंदा और नौतनवा के एसडीएम निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सभी 12 खंड विकास अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिला स्तर पर सचल दल का गठन जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर किया गया है।
इसमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण और समाज कल्याण अधिकारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed