फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Madhavalia will be developed as a model gosadan

मॉडल गोसदन के रूप में विकसित होगा मधवलिया

Mon, 13 Dec 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Madhavalia will be developed as a model gosadan
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम सत्येन्द्र कुमार। - फोटो : MAHARAJGANJ
मॉडल गोसदन के रूप में विकसित होगा मधवलिया
विज्ञापन

महराजगंज। डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि मधवलिया गोसदन को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। वहां सुविधाओं के साथ अतिरिक्त आय के सृजन, क्षमता में वृद्धि आदि कार्य होगा। इस बाबत पशुपालन विभाग को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम को सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मधवलिया गोसदन के प्रबंध कार्यकारिणी व गो-आश्रय स्थलों के मूल्यांकन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि गोसदन में 10 हजार पशुओं की देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बागवानी, मत्स्य विकास व पशुपालन पर भी जोर दिया जाए। गोसदन के 20 प्रतिशत भूमि पर पौधरोपण किया जाए। उन्होंने गोसदन परिसर में मनरेगा से तालाब की खुदाई कराने के निर्देश भी दिए। यह भी निर्देश दिए कि गासेदन में वर्मी कंपोस्ट के लिए चयनित फर्म के अनुबंध को तीन माह के लिए बढ़ा दिया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने ठंड में पशुओं को असुविधा से बचाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को जिले में अक्रियाशील गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करते हुए यदि मरम्मत योग्य हों तो उसे कराते हुए पुन: संचालित कराने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार गिरी ने हरा चारा उत्पादन, गोसदन की मरम्मत, संरक्षित गोवंशीय पशु व भूमि आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, एसडीएम निचलौल एसपी मिश्र, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed