फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth ensnares teenage girl in web of love, circulates her obscene photos.

Maharajganj News: किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने वायरल किया अश्लील फोटो

Sat, 29 Aug 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth ensnares teenage girl in web of love, circulates her obscene photos.
फोन करके दो लाख रुपये मांगा, दी तेजाब से हमले की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


भिटौली। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के युवक पर 17 वर्षीया किशोरी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने बहला-फुसलाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी देने लगा। किशोरी के पिता की तहरीर पर शुक्रवार को भिटौली ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
तहरीर के अनुसार आरोपी युवक आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बनाने के बाद कई दिनों से सोशल मीडिया पर किशोरी की आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो वायरल करके 2 लाख रुपये की मांग कर रहा है। आरोप है कि 16 अगस्त की रात करीब 9 बजे अलग-अलग नंबरों से फोन कर आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि मेरे पास और भी फोटो, वीडियो हैं। यदि तुम मेरी बात नहीं मानोगी तो मैं उसको भी वायरल कर दूंगा। तुम्हें मुझसे शादी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

अगर कहीं और शादी की तो चेहरे पर तेजाब डालकर कहीं का नहीं छोडूंगा। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि आरोपी आयान सिद्दीकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed