{"_id":"6a91f3f896c8ee93d004e2f0","slug":"cmo-upset-over-darkness-in-delivery-room-issues-instructions-to-the-superintendent-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184118-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रसव कक्ष में अंधेरा देख नाराज हुए सीएमओ, अधीक्षक को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रसव कक्ष में अंधेरा देख नाराज हुए सीएमओ, अधीक्षक को दिए निर्देश
विज्ञापन
इमरजेंसी में जंग लगा ड्रेसिंग बॉक्स देख सीएमओ ने लगाई फटकार
इमरजेंसी वार्ड में जमी हुई धूल देख सफाईकर्मी पर बरस पड़े सीएमओ
परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के प्रसव कक्ष में अंधेरा देख नाराज हुए सीएमओ ने अधीक्षक को बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा सफाई व्यवस्था पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने मातहतों को निर्देश देते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, सीएमओ शुक्रवार सुबह करीब 9:40 बजे सबसे पहले महिला विंग पहुंचे। यहां उन्होंने डिलीवरी वार्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स के कार्य में लापरवाही मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी। डिलीवरी वार्ड में बिजली कटने के कारण अंधेरा मिलने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधीक्षक को फोन कर तत्काल बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद सीएमओ इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। यहां ड्रेसिंग बॉक्स पर जंग लगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उसे तत्काल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की साफ-सफाई और रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इमरजेंसी में धूल जमा मिलने पर उन्होंने स्वीपर को फटकार लगाते हुए हर समय साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. फुरकान मरीजों का उपचार करते मिले। फार्मासिस्ट शशिबिंद मिश्रा भी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने अस्पताल में कर्मचारियों की उपस्थिति और उनके कार्यों की भी जानकारी ली। इस दौरान वार्ड बॉय अनिल यादव, स्टाफ नर्स सीबी आर्या, इम्तियाज, गार्ड जयप्रकाश यादव, अजय यादव अनिकेत आदि मौजूद रहे।