फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Love couple caught in objectionable position in room

Maharajganj News: कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े प्रेमी युगल

Tue, 07 Jan 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 07 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Love couple caught in objectionable position in room
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर बंद कमरे में प्रेमी युगल को पकड़ा गया। ग्रामीणों ने पहले तो प्रेमी की जमकर पिटाई की, फिर प्रेमी प्रेमिका को एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे और प्रेमी को लेकर थाने पहुंचे। किशोरी के पिता ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा का पड़ोस गांव के रहने वाले एक युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह चोरी-छिपे अक्सर मिला करते थे। सोमवार को किशोरी के माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे। इसी बात का फायदा उठाकर किशोरी ने अपने प्रेमी को घर में मिलने के लिए बुला लिया। इस बात की भनक गांव के कुछ युवकों को लग गई। ग्रामीणों ने पहले प्रेमी की जमकर पिटाई की। फिर प्रेमी को एक कमरे में बंद कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक को देर तक बंधक बनाए रखा और उसके बाद उसे लेकर थाने में पहुंचे। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि किशोरी को घर में अकेला देख युवक घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed