{"_id":"65f0bde99cc30da308086e58","slug":"like-secondary-mobile-teams-will-monitor-basic-examinations-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117673-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: माध्यमिक की तरह बेसिक की परीक्षाओं की निगरानी करेंगे सचल दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: माध्यमिक की तरह बेसिक की परीक्षाओं की निगरानी करेंगे सचल दल
Wed, 13 Mar 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। 16 मार्च से आयोजित होने जा रही बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाओं का नजारा अबकी बार बदला नजर आएगा। माध्यमिक की परीक्षाओं की तरह ही बेसिक की परीक्षाओं की निगरानी सचल दल करेंगे। सचल दल में खंड शिक्षाधिकारियों के साथ ही जिला समन्वयक और एआरपी को शामिल किया गया है।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रश्नपत्र के रखरखाव के साथ ही परीक्षा की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि किसी भी छात्र का मूल्यांकन उसकी परीक्षा से ही होता है। छात्रों का सही मूल्यांकन तभी हो सकता है जब परीक्षाएं नकलविहीन हों। उन्होंने बीएसए को भेजे पत्र में निर्देश दिए हैं कि परिषद की वार्षिक परीक्षाओं को निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि सचिव के निर्देश पर परीक्षाओं को नकलविहीन कराने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों और संकुल शिक्षकों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
बीईओ के साथ डीसी संभालेंगे निरीक्षण की जिम्मेदारी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षाओं की निगरानी के लिए व्यवस्था की गई है। सभी बीईओ (खंड शिक्षाधिकारी) के साथ जिला समन्वयकों को भ्रमण के लिए लगाया गया है। साथ ही ब्लॉक स्तर पर निगरानी के लिए एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) को भी जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा के दिन सभी भ्रमण पर रहेंगे। कहीं से भी यदि नकल जैसी शिकायत मिलती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।