फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   9,285 students received scholarships worth 1.11 crore.

Maharajganj News: 9,285 विद्यार्थियों को मिली 1.11 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

Sun, 04 Oct 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
9,285 students received scholarships worth 1.11 crore.
महराजगंज। विकास भवन सभागार में समाज कल्याण विभाग ने आज छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की। इस मौके पर 9,285 विद्यार्थियों को 1.11 करोड़ रुपये रुपये की छात्रवृत्ति मिली।
विज्ञापन

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बताया कि योजना का लक्ष्य कमजोर विद्यार्थियों को आर्थिक शिक्षा सहायता देना है। उन्होंने छात्रों से लगन से अध्ययन कर परिवार और जनपद का नाम रोशन करने को कहा। पहले बिचौलियों द्वारा वसूली होती थी, अब डीबीटी से पैसा सीधे खातों में पहुंचता है। सभागार में लखनऊ के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री ने डीबीटी से धनराशि हस्तांतरित की। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, परियोजना निदेशक राम दरश समेत अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed