{"_id":"6ac16b199982cc90f404ad14","slug":"the-lakshmipur-team-defeated-the-pipra-team-by-40-points-to-36-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-186357-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लक्ष्मीपुर की टीम ने पिपरा की टीम को 36 के मुकाबले 40 अंकों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लक्ष्मीपुर की टीम ने पिपरा की टीम को 36 के मुकाबले 40 अंकों से हराया
विज्ञापन
भरवलियां में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा भरवलियां छोटका टोला में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार की रात आठ बजे ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव व इश मोहम्मद अंसारी ने फीता को काटकर किया।
पहले दिन लक्ष्मीपुर बनाम पिपरा के बीच प्रतियोगिता खेला गया, जिसमें लक्ष्मीपुर की टीम ने पिपरा की टीम को 36 के मुकाबले 40 अंकों से पराजित किया। वहीं नेपाल प्रतापपुर ने बसंतपुर की टीम को 23-44 से हराया। आयोजन के अध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी व सुहेल अंसारी ने बताया कि तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में नेपाल समेत क्षेत्र की कुल 16 टीम भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के विजेता को कूलर, उप विजेता को साइकिल तथा सेकेंड रनर अप को स्टैंड फैन व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा अजय गोंड ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान नीरज, इसराफिल, स्माइल, बृजेश, सैफ अमजद आदि मौजूद रहे