फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Archery performance at the Asian Games will set a precedent for other sports.

Maharajganj News: एशियाई खेलों में तीरंदाजी प्रदर्शन अन्य खेलों के लिए बनेगी नजीर

Sun, 04 Oct 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Archery performance at the Asian Games will set a precedent for other sports.
अंतरराष्ट्रीय पहलवान व खिलाड़ियों ने की प्रदर्शन की सराहना
विज्ञापन

महराजगंज। जापान के आइची नागोया में जारी 2026 एशियाई खेलों में गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से स्थानीय खेल प्रेमी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों के लिए भी नजीर बनकर उन्हें बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा देगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। इसमें महिला दल, पुरुष दल और मिश्रित दल स्पर्धा के स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। इस उपलब्धि से अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पहलवान व कुश्ती प्रशिक्षक श्यामकरन यादव ने बताया कि एशियाई खेल 2026 में भारतीय तीरंदाजों का प्रदर्शन काबिले तारीफ है। भारतीय महिला रिकर्व दल (अंकिता भक्त, कीर्ति और कुमकुम) ने 10 बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह जनपद के खिलाड़ियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। धावक अजय यादव ने बताया कि एशियाई खेलों से पहले 13वीं तीरंदाजी प्रतियोगिता बहराइच में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गोरखपुर क्षेत्र की महिला और पुरुष दलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर सहित गोंडा, बस्ती, देवरिया, संतकबीरनगर, बहराइच, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर जिलों के तीरंदाजों ने अपना दमखम दिखाकर एशियाई खेलों में सफलता अर्जित करने की नींव रखी। गोरखपुर मंडल का प्रदर्शन तीरंदाजी के साथ-साथ अन्य खेलों में भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed