फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard attacks in Maharajganj, three people including a woman seriously injured

UP: जंगल से अचानक निकला तेंदुआ, महिला समेत तीन पर झपट्टा मार किया हमला-गांव में दहशत का माहौल

Wed, 06 May 2026 04:47 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Wed, 06 May 2026 04:47 PM IST
सार

लक्ष्मीपुर रेंज के वनग्राम अचलगढ़ निवासी ईशा (19 वर्ष) पुत्री मंगरू बुधवार की सुबह करीब छह बजे गांव के पास जंगल की तरफ गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया। ईशा के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए। बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद तेंदुआ झाड़ियों में छिप गया।

विज्ञापन
Leopard attacks in Maharajganj, three people including a woman seriously injured
तेंदुए के हमले में घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के वनग्राम अचलगढ़ के दक्षिणी हिस्से में बुधवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल की ओर गए ग्रामीणों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे।

विज्ञापन


घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर रेंज के वनग्राम अचलगढ़ निवासी ईशा (19 वर्ष) पुत्री मंगरू बुधवार की सुबह करीब छह बजे गांव के पास जंगल की तरफ गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया।

विज्ञापन

ईशा के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए। बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद तेंदुआ झाड़ियों में छिप गया।

उसी समय पास में मौजूद नीरज (16 वर्ष) पुत्र शौकीलाल भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले तेंदुआ तेजी से भागते हुए गांव के ही मुरलीधर (69 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुमेर पर भी हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

ग्रामीणों के शोर मचाने और लोगों के जुटने के बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया और घने इलाके में जाकर छिप गया। घटना की सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। महिलाएं और बच्चे खास तौर पर सहमे हुए हैं। कई लोगों ने जंगल और खेतों की तरफ जाना बंद कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने घायल तीनों लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों घायल तेंदुए के पंजों और दांतों से घायल हुए हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी संजय सिंह तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दारोगा आलोक मिश्रा ने घायलों और ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है।

घटना को गंभीरता से लिया गया है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है तथा तेंदुए की तलाश जारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे फिलहाल जंगल की ओर न जाएं और सावधानी बरतें। साथ ही वनकर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके: वेदप्रकाश शर्मा, रेंजर लक्ष्मीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed