फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kumbh brings good fortune to the nation and society

Maharajganj News: कुंभ से राष्ट्र और समाज का होता है मंगल

Wed, 19 Feb 2025 05:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Feb 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
Kumbh brings good fortune to the nation and society
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज में संस्कृत विभाग की ओर से बुधवार को प्रयागराज कुंभ का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज के संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉ. योगेंद्र तिवारी ने कहा कि कुंभ से राष्ट्र और समाज का मंगल होता है।
विज्ञापन

कुंभ मानवीय चेतना का केंद्र है। मनुष्यों के पाप को विनिष्ट करने में इसकी प्रमुख भूमिका है। गंगा स्नान यदि माघ मास में शीतल जल से नियति स्थान पर नियति समय पर किया जाए तो आरोग्यता प्राप्त होती है। उत्तम ध्वनि, उत्तम वायु, और शुद्ध जल, सूर्य के संपर्क में स्नान करने से न सिर्फ आयु बढ़ता है बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य समृद्ध होता है।
विज्ञापन

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि 12 वर्षों में लगे वाले इस महाकुंभ से मानव जीवन कई रूपों में प्रभावित होता है। स्वास्थ्य, मस्तिष्क और स्वस्थ सहित अनेक प्रकार की व्याधियों और बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है। स्वागत भाषण डॉ. नेहा ने दी, जबकि मुख्य वक्ता को प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र देकर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed