Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   karmchari hadtal per

विद्युत, एलआईसी और बैंककर्मी मांगों को लेकर रहे हड़ताल पर

Thu, 09 Jan 2020 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
karmchari hadtal per
महराजगंज के फरेंदा में मांगों को लेकर धरना देते एलआईसी कर्मचारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
केंद्रीय आह्वान पर जिले में भी कर्मियों ने किया कार्य का बहिष्कार
विज्ञापन

महराजगंज। केंद्रीय श्रमिक संघों के आह्वान पर जिले में भी विद्युत, जीवन बीमा निगम के कर्मियों व बैंक के कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार किया। हड़ताल की वजह से जिले में लगभग 15 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
आल इंडिया इंश्योरेंस एंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर जीवन बीमा निगम के कर्मियों ने बुधवार को हड़ताल की। इस दौरान कर्मियों ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी हितों को लेकर गंभीर नहीं है। अध्यक्ष शिवशंकर ने कहा कि सरकार महंगाई व बेरोजगारी पर ध्यान न देकर लोगों का ध्यान भटकाने में जुटी है। कर्मियों ने कहा कि जीवन बीमा निगम को शेयर मार्केट में लाने की नीति पर रोक लगाई जाए, पुरानी पेंशन लागू की जाए, इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी वापस ली जाए, बढ़ती बेरोजगारी पर रोक लगाई जाए, धर्म-जाति के नाम पर विभाजन को बंद किया जाए, महिला सुरक्षा कानून को सख्ती से लागू किया जाए, बढ़ती बेरोजगारी पर रोक लगाई जाए, श्रमिक विरोधी परिवर्तन पर अविलंब रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

इस दौरान अनिल द्विवेदी, रामबचन, प्रेम बहादुर राना, संतोष सिंह, बीके पांडेय, अनूपराज गुप्ता, धर्मेंद्र कुुमार, रत्नेश श्रीवास्तव, गिरिजेश यादव, नंदलाल, दयाशंकर, मधुलिका, निर्मला, शालिनी पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा भी विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर कार्य का बहिष्कार किया गया। कर्मियों ने इलेक्ट्रिकसिटी एक्ट में निजीकरण के लिए किए जा रहे संशोधन को वापस लेने, बिजली निगमों का एकीकरण करने, पुरानी पेंशन बहाली व संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर विरोध जताया। अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि उनकी मांग पूरी न होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
इस दौरान हरिशंकर, उपेंद्रनाथ चौरसिया, आलोक गुप्ता, अरुन यादव, प्रेमनरायन मौर्या, कार्तिक वर्मा, शशिकांत गुप्ता, आलोक कुमार, संतोष कुमार, जवाहिर लाल, जुबेर खान, सुनील चौरसिया, बृजभान, छेदी प्रसाद, एकबाल अहमद, राजेश साहनी ,राजनरायन आदि मौजूद रहे।

स्टेट व पूर्वांचल बैंक में हुआ काम, शेष हुए प्रभावित
केंद्रीय श्रमिक संगठन का आह्वान जहां कुछ बैंकों में पूरी तरह दिखा, वहीं स्टेट बैंक व पूर्वांचल बैंक खुले रहे। पंजाब नेशनल बैंक, सिंडीकेट, ओबीसी, बैंक आफ इंडिया, यूको, आंध्रा, यूनाइटेड समेत अन्य बैंकों में कर्मियों के न काम करने की वजह से लगभग 15 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 170 में से लगभग 100 से अधिक शाखाओं में काम हुए हैं। कुछ बैंकों में हड़ताल भी रही है, जिसकी वजह से लगभग 15 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed