फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jila jail

महिला आयोग की सदस्य ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Sat, 17 Aug 2019 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
jila jail
जिला जेल का निरीक्षण कर लौटतीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य। - फोटो : MAHARAJGANJ
महिला आयोग की सदस्य ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बैरक में जाकर बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिया। उन्होंने जेल में बंद महिला बंदियों के साथ रहने वाले छोटे बच्चों के पठन-पाठन के लिए लाइब्रेरी आदि की व्यवस्था के बारे में अधीक्षक से जानकारी भी ली।

उन्होंने अधीक्षक से जेल में बंद महिलाओं को छोटे-छोटे खिलौने बनाने के लिए प्रेरित करने तथा खिलौनों की बाजार में बिक्री की व्यवस्था कराने को कहा। उन्होंने महिलाओं को रोजगार के लिए किसी संस्था के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। ताकि महिलाओं के लिए रोजगार का सृजन हो सके। जेल के निरीक्षण के बाद आयोग की सदस्य ने पीडब्लूडी डाक बंगले में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। महिला थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि थाने में आने वाली महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका निस्तारत कराएं। उन्होंने महिला संरक्षण से जुडे़ विभिन्न मसलों पर आवश्यक निर्देश दिया। इस मौके बाल संरक्षण अधिकारी गोरखपुर डॉ. सुमन शुक्ला, जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार, सीओ सदर देवेंद्र कुमार सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed