फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jalabhishek in Sawan in Shiw Temples

मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा वातावरण

Tue, 19 Jul 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek in Sawan in Shiw Temples
हर-हर शिवशंकर, नीलकंठ गंगाधर, आए शरण में तुम्हारे
विज्ञापन

महराजगंज। हर-हर शिवशंकर, नीलकंठ गंगाधर, आए शरण में तुम्हारे..., नेपाल की त्रिवेणी नदी से जल भरकर भगवान भोलेनाथ के नाम का जप करते कांवड़िए सावन के पहले सोमवार प्रसिद्ध ईटहिया शिव मंदिर पहुंचे। दो दिन उमस भरी गर्मी में 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहुंचे इन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
सोमवार को शहर के सिंचाई कालोनी, कटहरा, बड़हरामीर, शिवनगर, घीउहा शिव मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। मंदिरों के आसपास मेला लगा रहा, जहां दुकानें आकर्षक ढंग से सजी रहीं। सबसे ज्यादा भीड़ निचलौल क्षेत्र के ईटहिया शिव मंदिर पर रही। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई। सुरक्षा कर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। भारी और वाहनों को मंदिर से पहले ही रोक दिया गया। ईटहियां शिव मंदिर पर सावन भर एक माह का मेला लगता है। नेपाल के अलावा दूरदराज से श्रद्धालु आकर भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं। सावन के पहले सोमवार पर नेपाल के त्रिवेणी धाम से कांवड़िए जल चढ़ाने के लिए पहुंचे। मंदिर की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं ने बोल बम का जयघोष किया। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की मदद से मेले की निगरानी की गई।
विज्ञापन

--------------
मनोरंजन के साधन बने आकर्षण का केंद्र
ठूठीबारी। सावन में एक माह तक शिव मंदिर ईटहियां में मेला लगता है। यहां पूजा-पाठ के बाद मनोरंजन के लिए मौत का कुंआ, झूला, ट्रेन, चकरी, सर्कस आदि लगा है, जो सभी का मनोरंजन कर रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हैं। जहां पर लोगों ने प्रसाद समेत अन्य सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
अधिकारियों ने लिया सुरक्षा का जायजा
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने सोमवार को सदर स्थित कटहरा और निचलौल स्थित इटहिया शिव मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इटहिया में जिलाधिकारी ने साफ-सफाई को बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिवालय के पास तालाब का अमृत सरोवर के रूप में जीर्णोद्धार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे सावन मास के दौरान शिवालयों पर श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं की जाएं। इस दौरान दौरान उपजिलाधिकारी सदर मो. जसीम, उपजिलाधिकारी निचलौल सत्य प्रकाश मिश्रा, सीओ निचलौल सुनील दत्त दूबे आदि मौजूद रहे।
------------------
शिव-पार्वती को समर्पित होता है सोमवार का दिन
सावन के सोमवार का महत्व काफी अधिक होता है। मां पीतांबरा जनकल्याण ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषी आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि सावन के सोमवार का दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। सोमवार का व्रत करने से भगवान शंकर के साथ साथ माता पार्वती की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन माह भगवान शिव को अतिप्रिय होता है, जिस वजह से इस माह के चार सोमवार का महत्व सबसे अधिक होता है। पंचमी तिथि के साथ-साथ सोमवार होने से व्रत का महत्व बढ़ गया है।

----------------
कांवड़ियों ने ने किया जलाभिषेक चौक बाजार। क्षेत्र के दरहटा श्री बाल समिति शिवदल के कावड़ियों का जत्था शनिवार सुबह 11 बजे त्रिवेणी के लिए रवाना हुआ था। जल भरने के बाद रविवार रात चौक बाजार गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पर पहुंचा। सोमवार सुबह चौक से बोलबम का नारा लगाते दरहटा प्राचीन शिवमंदिर में जलाभिषेक किए। इस मौके पर मनीष पासवान, आकाश मद्धेशिया, अखिलेश मद्धेशिया, मिथिलेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed