फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Investigation confirms black marketing of ration, case filed against the ration dealer

Maharajganj News: जांच में राशन की कालाबाजारी की पुष्टि, कोटेदार पर केस दर्ज

Fri, 30 May 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 30 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Investigation confirms black marketing of ration, case filed against the ration dealer
महराजगंज/परतावल। सरकारी राशन की कालाबाजारी के गंभीर मामले में परतावल ब्लाॅक के ग्राम सभा कुसुम्हा के कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर विभागीय जांच में भारी अनियमितताएं पाई गईं। पूर्ति निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पूर्ति निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत कुसुम्हा के ग्राम प्रधान की शिकायत के आधार पर ग्राम पंचायत कुसम्हा कोटेदार धर्मेंद्र की राशन की दुकान की जांच की गई। जांच में अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। विक्रेता के स्पष्टीकरण का परीक्षण क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी द्वितीय से कराया गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी खाद्य क्षेत्र द्वितीय ने जांच कर आख्या दी।
विज्ञापन

इस क्रम में कोटेदार की दुकान को निलंबित करते हुए ग्राम पंचायत भरगांवा उर्फ लक्ष्मीपुर के कोटेदार केदार यादव से संबद्ध कर दिया गया। निलंबित विक्रेता को समस्त योजताओं का स्टॉक, गोदाम में अवशेष, ई-पॉस मशीन, ई-वेईंग मशीन और अन्य आवश्यक उपकरण हस्तगत करने के लिए कहा गया, लेकिन निलंबित विक्रेता ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उक्त दुकान काे ग्राम पंचायत बसवार कोटेदार सविता देवी की दुकान से संबद्ध किया गया।
निलंबित उचित दर विक्रेता को निर्देशित किया गया कि संबद्ध विक्रेता को आवश्यक उपकरण हस्तगत करना सुनिश्चित करें, लेकिन निलंबित कोटेदार ने 16.50 क्विंटल चावल और 11.50 क्विंटल गेहूं दिया, जबकि अवशेष राशन 37.89 क्विंटल चावल व 28.14 क्विंटल गेहूं नहीं दिया। इसके बाद दुकान के स्टाॅक में उपलब्ध राशन का भौतिक सत्यापन कराया गया, लेकिन वहां कोई भी खाद्यान्न उपलब्ध नहीं था। इससे यह स्पष्ट हुआ कि निलंबित कोटेदार धर्मेंद्र ने अवशेष राशन की कालाबाजारी की है। इसको देखते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तहरीर दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed