फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions for 100% feeding on U-WIN portal

Maharajganj News: यू-विन पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग के निर्देश

Thu, 16 Oct 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Instructions for 100% feeding on U-WIN portal
महराजगंज। कटहरा गांव के रामनगर टोले में आयोजित टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह पहुंचे। उनके साथ एचईओ श्रीभगवत सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह और यूनिसेफ की रिमझिम मौजूद रहीं। सत्र का आयोजन एएनएम बबीता यादव द्वारा किया गया। आशा पुष्पा गुप्ता की डायरी के अनुसार 21 बच्चे और छह गर्भवतियां टीकाकरण के लिए ड्यू थीं। 13 बच्चों का टीकाकरण और चार गर्भवती महिलाओं की जांच पूरी हो चुकी थी। डॉ. केपी सिंह ने आशा कार्यकर्ता को शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने और सभी गर्भवती महिलाओं की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने एएनएम को सभी बच्चों के टीकाकरण के बाद यू-विन पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने की हिदायत दी, जिसमें किसी भी तरह की लापरवाही को अस्वीकार्य बताया। मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला सिंह बच्चों का वजन और लंबाई माप रही थीं। उन्होंने बताया कि गंभीर कुपोषण का कोई मामला नहीं है। हालांकि, उशरहवा में आशा कार्यकर्ता की डायरी और ड्यू लिस्ट अपूर्ण पाए जाने पर उन्हें चेतावनी दी गई। डिप्टी सीएमओ ने स्पष्ट किया कि टीकाकरण और डेटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed