फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indo-Nepal border opened after 72 hours, vehicular traffic started

72 घंटे बाद खुली भारत-नेपाल सीमा, वाहनों का आवागमन शुरू

Fri, 04 Mar 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal border opened after 72 hours, vehicular traffic started
72 घंटे बाद खुली भारत-नेपाल सीमा, वाहनों का आवागमन शुरू
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बंद की गई भारत-नेपाल सीमा को शुक्रवार को 72 घंटे बाद खोल दिया गया है। यात्रियों के साथ भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने से सीमा और सीमावर्ती बाजारों में रौनक लौट आई है।
भारत-नेपाल सीमा तीन दिनों तक बंद रहने से सीमा और सीमावर्ती कस्बा सोनौली व नेपाल के बेलहिया में पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे थे। वाहनों का आवागमन भी नहीं हो पा रहा था। इससे इन जगहों पर वीरानी सी छा गई थी। शुक्रवार सुबह छह बजे सोनौली सीमा से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। जो वाहन तीन दिनों से सरहद पर फंसे थे, वह नेपाल के लिए रवाना हो गए। सीमा खुलने के बाद वाहनों का आवागमन पहले की तरफ सामान्य हो गया है।
विज्ञापन

भारत नेपाल मैत्री समाज के बेलहिया अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने बताया कि भारत में चुनाव के कारण सीमा सील थी। इस कारण सीमावर्ती नेपाल के क्षेत्रों में भी सन्नाटा पसर गया था। व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि सोनौली कस्बा नेपाली ग्राहकों पर निर्भर है। तीन दिनों से सीमा बंद होने के कारण ग्राहक नदारद थे। एसएसबी इंस्पेक्टर आरएस अहीर ने बताया कि शुक्रवार से आवागमन सामान्य हो गया है। जांच पड़ताल और पहचान पत्र देखकर यात्रियों को आने-जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed