फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   home quaranteen in 10476 people

757 ग्राम पंचायतों में होम क्वारंटीन हुए 10476 व्यक्ति

Tue, 12 May 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
home quaranteen in 10476 people
757 ग्राम पंचायतों में होम क्वारंटीन हुए 10476 लोग
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना के इस संक्रमण काल में जिले की 757 ग्राम पंचायतों में 10476 लोग अन्य प्रदेशों से आए हैं। सभी को होम क्वारंटीन में भेजा गया है। मिठौरा ब्लॉक में सबसे अधिक 1853 लोग तथा फरेंदा में सबसे कम 231 लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं।
पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में आने वाले तथा होम क्वारंटीन लोगों का विवरण एकत्र किया जा रहा है। एकत्रित विवरण के मुताबिक 757 गांवों में सोमवार की देर शाम तक कुल 10476 लोग होम क्वारंटीन हुए हैं। होम क्वारंटीन होने वालों में घुघली के 707, पनियरा के 602, निचलौल के 800, फरेंदा में 231, सदर में 1393, मिठौरा में 1853, लक्ष्मीपुर में 646, बृजमनगंज में 1022, नौतनवां में 836, धानी में 888, परतावल में 716 तथा सिसवां में 782 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी के लिए गठित समिति से ब्लॉकों द्वारा प्रतिदिन ब्योरा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

पैदल व स्वयं के साधन से लौटे हैं 3278 लोग
जिले के सात ब्लॉकों में 3278 लोगों के पैदल व स्वयं के साधन से आने की भी सूचना है। सदर में 971, बृजमनगंज में 735, नौतनवां में 604, परतावल में 464, लक्ष्मीपुर में 365, फरेंदा में 120 तथा घुघली में 19 लोगों के पैदल अथवा स्वयं के साधन से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed