{"_id":"6a84bd5e96f169449d0c7d6f","slug":"heat-and-humidity-cause-discomfort-chance-of-relieving-rain-today-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-183513-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गर्मी व उमस ने छुड़ाया पसीना, आज राहत की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गर्मी व उमस ने छुड़ाया पसीना, आज राहत की बारिश की संभावना
विज्ञापन
24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस अधिक बढ़ गया अधिकतम तापमान
महराजगंज। सोमवार की तुलना में मंगलवार को गर्मी-उमस बढ़ी तो मंगलवार को दिन में लोगों के पसीना छूट गया। शाम को आसमान में काले बादल छाए लेकिन बारिश की एक बूंद तक नहीं पड़ी। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो बुधवार को आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है।
बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन के तापमान में 3.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई तो वहीं रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्राप्त संख्यात्मक माडल, उपग्रहीय तस्वीर एवं अन्य मौसमी माडलों से पता चलता है कि झारखंड तथा उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों पर स्थित अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 12 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और मंगलवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे झारखंड के ऊपर 24.0 डिग्री उत्तर व अक्षांश एवं 85.5 डिग्री पूर्व देशांतर के पास केंद्रित हो गया।
विज्ञापन
ये अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड एवं बिहार के ऊपर से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने तथा कमजोर होकर एक सुचिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से बुधवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। धूप-छांव के बीच जिले के एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।