{"_id":"60cb890e8ebc3e3359032012","slug":"four-died-of-corona-maharajganj-news-gkp3984839128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से चार की मौत, तीन संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से चार की मौत, तीन संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना से चार की मौत, तीन संक्रमित
महराजगंज। कोरोना ने बृहस्पतिवार को चार मरीजों की और जान ले ली। तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सात मरीज स्वस्थ हुए हैं। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बावजूद हो रही मौतों से ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
जिले में अब तक कोरोना के 12333 केस मिल चुके हैं। सक्रिय केस 67 हैं। कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है। जबकि 12133 मरीज स्वस्थ हुए है। डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1498 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 609555 सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें 595691 सैंपल निगटिव हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सचेत रहना होगा।
6570 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में कोविड टीका लगाने में तेजी दिखने लगी है। बृहस्पतिवार को 6570 लोगों को टीका लगाया गया। मौसम साफ होने पर टीकाकरण का ग्राफ तेजी से बढ़ गया। जिला अस्पताल एवं सीएचसी के अलावा गांवों में भी टीका लगाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रों भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। 6570 लोगों को टीका लगा है। कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर स्थित गायत्री परिवार भवन में 18 से 45 वर्ष की आयु वाले साढ़े तीन सौ लोगों का टीकाकरण किया गया। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में टीकाकरण के प्रगति की जानकारी लेने के लिए सीएमओ ने सीएचसी बनकटी व परसिया खुर्द का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने परसिया खुर्द में डीपीएम नीरज सिंह व स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से टीकाकरण व जांच के बारे में जानकारी ली। उसके बाद सीएचसी बनकटी पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया तो दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस दौरान अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह, गजेंद्र उपाध्याय, लालजी त्रिपाठी, रामसरन गुप्ता, बबिता शर्मा, डॉ आसमां तब्बसुम, संजना राय, रोशन जहां आदि मौजूद रहीं।