फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five injured in collision between e-rickshaw and scooter

Maharajganj News: ई-रिक्शा और स्कूटी की भिड़ंत में पांच घायल

Tue, 11 Aug 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 11 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Five injured in collision between e-rickshaw and scooter
फोटो परिचय : हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।  
निचलौल। इटहिया शिव मंदिर से मेला देखकर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ई-रिक्शा की सोमवार को घोड़हवा वार्ड में निचलौल-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी से भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार श्रद्धालु और स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि पनियरा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी श्रद्धालु इटहिया शिव मंदिर से मेला देखकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा में आठ व्यस्क और पांच बच्चों समेत कुल 13 लोग सवार थे। घोड़हवा वार्ड के पास पहुंचने पर सामने से आ रही स्कूटी से ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। दुर्घटना में ममता (33), लक्ष्मीना (52), कलक्टर (55), दुर्गावती (40) और स्कूटी चालक घोड़हवा निवासी राहुल गुप्ता (22) घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत सामान्य है और उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed