{"_id":"6a19f7c609537e2bd501c568","slug":"fir-lodged-against-two-for-illegal-storage-of-fuel-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-178235-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ईंधन के अवैध भंडारण के आरोप में दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ईंधन के अवैध भंडारण के आरोप में दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
डीएम और एसडीएम के निर्देश पर एआरओ की ओर से मिली तहरीर के बाद परसामलिक पुलिस ने की कार्रवाई
नौतनवा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर परसामलिक पुलिस ने ईंधन की जमाखोरी व कालाबाजारी करने के आरोप में दो व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।
बता दें कि गत बुधवार की शाम भ्रमण के दौरान एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ बसंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पर पेड़ारी चौराहा पर इन्द्रकमल निवासी निपनिया के पास से 48 लीटर डीजल व 09 लीटर पेट्रोल, महदेइया निवासी हरीलाल के पास से 20 लीटर डीजल व 14 लीटर पेट्रोल एवं संतोष जायसवाल निवासी जगरनाथपुर के पास से पांच लीटर पेट्रोल बरामद किया गया था। मामले में अवैध भंडारण के आरोप में तीनों व्यक्तियों को जेल भी भेजा गया था।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। बृहस्पतिवार की देर शाम जिलाधिकारी से अग्रिम अनुमति मिलने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि डीजल और पेट्रोल की बरामदगी के संबंध में इंद्रकमल साहनी निवासी निपनिया एवं हरिलाल निवासी महदेइया थाना परसामलिक के खिलाफ परसामलिक थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।