फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers in trouble due to new rules, facing problems due to diesel shortage

Maharajganj News: नए नियम से मुश्किल में किसान, डीजल की किल्लत से हो रहे परेशान

Sat, 30 May 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers in trouble due to new rules, facing problems due to diesel shortage
प्रशासन का दावा तस्करी रुकने से घटी पंपों पर कतार
विज्ञापन


पांच लीटर डीजल से आखिर कब तक कर सकेंगे सिंचाई
महराजगंज। नेपाल सीमा क्षेत्र से सटे लगभग 41 पेट्रोल पंपों की निगरानी बढ़ाने और आधार कार्ड दिखाकर एक बार में पांच लीटर डीजल देने का फैसला लागू करके प्रशासन डीजल तस्करी पर रोक लगाने का दावा कर रहा है। दावा है कि इसी वजह से पंपों पर किसानों की कतार कम हो गई है। हालांकि किसान प्रशासन के दावे से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि क्या पांच लीटर तेल से नर्सरी की सिंचाई हो सकेगी? आगे धान की रोपाई भी करनी है।
कृषि बाहुल्य जनपद के किसान इन दिनों डीजल की कमी से जूझ रहे हैं। पंपों पर घंटों लाइन में लगने के बाद भी किसानों को डीजल नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर प्रशासन समस्या से ही इंकार कर रहा है। प्रशासन एक तरफ तो यह मानने को ही तैयार नहीं है कि डीजल आपूर्ति का संकट है। दूसरी ओर किसानों को महज पांच लीटर डीजल देने का ही फैसला लागू कर दिया गया है। नए फैसले के अनुसार एक किसान को अपना आधार कार्ड दिखाने पर गैलन में पंप से सिर्फ पांच लीटर डीजल एक बार में दिया जाएगा। यह भी शर्त है कि किसान अपनी तहसील के पेट्रोल पंप से ही तेल पाएंगे।
विज्ञापन




नए प्रावधान ने पंपों से भीड़ से निजात तो दिला दी, लेकिन इस प्रावधान से किसान परेशान हैं। उनका कहना कि जब तस्करी नियंत्रित है भरपूर डीजल है तो आखिर उनके लिए 5 लीटर डीजल व आधार प्रावधान क्यों। किसान आखिर मिलने वाली डीजल मात्रा से कब तक सिंचाई कर पाएंगे और स्थिति ऐसी ही रही तो वह रोपाई कैसे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो



नए नियम ने किसानों को बेचारा बना दिया है। उनकी मायूसी पर शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधि भी नहीं ध्यान देते। हर मामले में किसानों को ही क्यों बलि का बकरा बनाया जा रहा है। सरकार का दावा आय दोगुनी करने का था जो अब तक नहीं हुआ है। अब किसान डीजल की किल्लत झेल रहे हैं।

- गंगा पटेल, निवासी निरनाम पूर्वी



------------

पिछले वर्ष उर्वरक की मारामारी किसानों ने झेली वही इस बार तो बेहन डालते ही डीजल की मारामारी है। नएये प्रावधान के मुताबिक अगर 5 से 10 हेक्टेयर खेत किसी के पास है तो वह परिवार के सभी सदस्यों का आधार एकत्रित करे और सभी सदस्यों को पंप पर कतारबद्ध करे तब कहीं रकबे को सींचने लायक डीजल का प्रबंध हो सकेगा।

- अरुण चौधरी, किसान, लेदवां


-----------

एक हेक्टेयर धान की नर्सरी कड़ी धूप के चलते हर दूसरे दिन सींचनी पड़ रही है। एक बार में कम से कम आठ लीटर डीजल खर्च होता। नए निमय से धान की नर्सरी ही नहीं बचेगी रोपाई दूर की बात।


-धीरेंद्र, किसान, लेदवां


---------

आखिर पांच लीटर डीजल, आधार कार्ड की अनिवार्यता, तहसील का पंप इत्यादि शर्त किसानों के लिए क्यों लागू किए गए हैं। जब तस्करी नहीं हो रही है तो पंप का डीजल कहां खपाया जा रहा है।



-राम अशीष जिलाध्यक्ष भाकियू, महराजगंज

वर्जन



तस्करी रोकने के लिए नया प्रावधान डीएम के निर्देश से प्रभावी किया गया है। यह प्रावधान सदैव के लिए नहीं, बल्कि जबतक किल्लत तभी तक प्रभावी हुई है।

- एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed