{"_id":"6a95deaa596b79c4930fe7ac","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184275-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के जीएम मार्ग पर सेमरा राजा टोल प्लाजा के पास सोमवार को भोर में लगभग 4 बजे पैदल जा रहे एक अधेड़ की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों व आसपास गांव के लोगों से भी शिनाख्त कराई गई, मगर उसे कोई भी पहचान नहीं पाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। भिटौली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान के संबंध में जानकारी रखता है तो संबंधित चौकी व थाने से संपर्क करे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा गया है। साथ ही पहचान कराई जा रही है।