फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to change in weather, people are getting affected by cold, cough and fever.

Maharajganj News: मौसम बदलने से सर्दी, खांसी बुखार की चपेट में आ रहे लोग

Fri, 29 May 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, people are getting affected by cold, cough and fever.
महराजगंज। लगातार बदल रहे मौसम का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में सर्दी, खांसी, बुखार और उल्टी जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले ओपीडी में प्रतिदिन सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित लगभग 40 से 50 मरीज आते थे लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 70 से 80 तक पहुंच गई है। बच्चों और बुजुर्गों में इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि दिन में तेज गर्मी और रात में तापमान कम होने से लोगों की प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे वायरल संक्रमण बढ़ रहा है। अस्पताल पहुंच रहे कई मरीजों में बुखार के साथ शरीर दर्द, गले में खराश और उल्टी की शिकायत भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम के अनुसार कपड़े पहने, बाहर का दूषित भोजन खाने से बचें और साफ पानी पिएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed