{"_id":"6918e6cac85894228e0ee4bd","slug":"drug-smuggler-arrested-while-getting-stamped-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-164252-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्टांप लगवाने के दौरान गिरफ्त में आया ड्रग्स तस्करी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्टांप लगवाने के दौरान गिरफ्त में आया ड्रग्स तस्करी का आरोपी
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल सीमा पर शुक्रवार को महाराष्ट्र से फरार ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस को दी है। महाराष्ट्र पुलिस के यहां पहुंचने के बाद सोनौली पुलिस पकड़े गए आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस को सौंप देगी।
भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठा कर अकसर आरोपी नेपाल भागने में सफल हो जाते हैं। पासपोर्ट बनवाने के बाद डिपार्चर के दौरान आव्रजन कार्यालय पहुंचने पर उन्हें पकड़ लिया जाता है।
शुक्रवार की शाम आव्रजन कार्यालय में स्टैंप लगाने पहुंचे नॉर्मन शहजाद मिस्त्री निवासी -बी 4/703 माधवी सीएचएस, सेक्टर 19-ए नेरुल ईस्ट, नवी मुंबई, थाने महाराष्ट्र को अधिकारियों ने पकड़ लिया था। अगर वह आव्रजन कार्यालय नहीं आया होता तो शायद पकड़ में नहीं आता। इसी तरह बीते माह पंजाब पुलिस के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। वह भी आव्रजन कार्यालय में आगमन स्टैंप लगवाने के लिए पहुंचा था। आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एलओसी नोटिस जारी किया था। जुलाई माह में केरल पुलिस के एक आरोपी को स्थानीय अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भी पाॅक्सो एक्ट के तहत केरल पुलिस ने एलओसी जारी किया था। सोनौली कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए महाराष्ट्र के आरोपी की सूचना महाराष्ट्र पुलिस को दी गई है। उनके आने पर आरोपी को सौंप दिया जाएगा।