फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drug addiction increased among youth, becoming violent, problems for loved ones increased

Maharajganj News: युवाओं में बढ़ी नशे की लत, बना रही हिंसक, अपनों की बढ़ी मुश्किल

Fri, 27 Oct 2023 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction increased among youth, becoming violent, problems for loved ones increased
कहीं माता-पिता पर उनके बेटे ही शराब के नशे में कर रहे हमला तो कहीं रिश्तेदार को ही बना रहे निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। इससे उनका स्वभाव आक्रामक हो रहा है। इसका शिकार उनके अपने ही लोग हो रहे हैं। कहीं माता-पिता पर उनके बेटे ही शराब के नशे में हमला कर रहे हैं तो कहीं रिश्तेदार को ही निशाना बना रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस पीड़ित माता-पिता और रिश्तेदारों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गिदहा निवासी गिरजा देवी ने पुलिस से बताया है कि 25 अक्तूबर की रात उनके बेटे आशीष और शैलेंद्र शराब पीकर घर आए। जिसका विरोध करने पर दोनों ने उन्हें बेरहमी से मार पीटकर कर हाथ तोड़ दिया। इतना ही नहीं उनकी बचाने की आवाज सुन मौके पर आए पति दुर्गविजय को भी शराब के नशे में धुत दोनों ने बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। आगे उन्होंने कहा है कि आए दिन लड़के हर रोज शराब पीकर घर आते थे।
विज्ञापन

जहां पर दोनों लड़के तांडव मचाते थे। जिस मामले की शिकायत कई बार पुलिस से की थी। लेकिन हर बार सुलह समझौता कराकर उन्हें घर भेज दिया जाता था। सदर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा की मामले में पीड़ित मां गिरजा देवी के तहरीर पर उसके दोनों लड़के आशीष और शैलेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------
शराब के नशे में जीजा ने साली पर किया था हमला

चार अक्तूबर 2023 को सुबह 8 बजे कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार निवासी मोहन गौंड शराब के नशे में भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहा स्थित ससुराल आ पहुंचा। जहां पर शराब के नशे में धुत युवक मोहन ने अपने साली से दुर्व्यवहार करने लगा। साली के विरोध से आक्रोशित युवक मोहन ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जिस मामले में पुलिस ने पीड़िता साली की शिकायत पर आरोपी जीजा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
------------------
शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटा
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवां छावनी टोला निवासी धर्मावती ने पति पर मारने-पीटने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन पति शराब के नशे में आया और मुझे अकारण मारने-पीटने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मुझे बुरी तरह से मारा पीटा एवं घर से निकाल दिया। मैं अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर के बाहर रही। सुबह जब घर में प्रवेश करने की कोशिश की तो उसने मारपीट कर घर से बाहर निकल दिया। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
----------------------------
युवाओं में नशा बढ़ रहा है अपराध
जिले में युवा पीढ़ी द्वारा नशे के ज्यादा आदि हो जाने के बाद से क्षेत्र में चोरी, छिनैती, मारपीट जैसी घटना लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चंद रुपयों के कारण युवा चोरी, छिनैती करते नजर रहे है। क्षेत्र में पिछले छह माह के आंकड़े देखे जाएं तो क्षेत्र में हुई चोरी, छिनैती सहित वारदातों में सबसे ज्यादा युवा वर्ग के आरोपी थे।


---------------------
युवाओं में बढ़ती नशे की लत रोकने को करना होगा साझा प्रयास
आज कल युवा नशे की इंजेक्शन, दवाइयां व अन्य तरह-तरह के नशे में फंसे है। युवाओं में तो यह आंकड़ा काफी ज्यादा है। नशे के चंगुल में फंसे युवा न केवल अपना करिअर बर्बाद कर रहे हैं। बल्कि अभिभावकों की उम्मीदों को भी धूमिल कर रहे हैं। नशे से किसी का भला नहीं हुआ। नशा करने वाले का सामाजिक और नैतिक दोनों का ही पतन निश्चित है। नशे में युवा न केवल अपना नाश करता है बल्कि परिवार भी इसका शिकार होता है।
राजन आर्या, समाजशास्त्री
----------------
नशा का सेवन कर अंधकार की ओर बढ़ रहे युवा
आज युवा वर्ग शराब, गुटखा, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट का सेवन कर रहा है। जिससे उनका भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। उन्हें समझना चाहिए कि किसी भी प्रकार का नशा उनके लिए आगे चलकर हानिकारक और जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में लोगों को शपथ लेनी होगी कि इसके दुष्परिणाम की जानकारी देकर युवाओं को इससे दूर रखेंगे ।
डॉ. गोविंद शरण, मनोवैज्ञानिक
--------------------------
मामलों को सामने पर आने जांच के बाद त्वरित कार्रवाई की जाती है। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है।
आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed