{"_id":"6840453c704415f4590427d7","slug":"dowry-harassment-case-filed-against-eight-people-including-husband-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150985-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पति समेत आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पति समेत आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस
Wed, 04 Jun 2025 06:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 04 Jun 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव की शबनम ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को पति ताहिर अली, ससुर मनौव्वर अली, सास हाजरून निशा, देवर शाहीद अली, ननद शाहजहां खातून, दादी सास, दादा ससुर बुद्धू और विलारो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया।
पीड़िता शबनम ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पति ताहिर मेरा और तीन बच्चों का खर्चा नहीं चलाते हैं। इसके लिए कहने पर ससुराल वाले हमें गाली देते हुए मारते पीटते हैं। ननद की शादी में तीन लाख रुपये मांग रहे हैं। मना करने पर पति, सास-ससुर, पति के दादा-दादी, देवर, ननद और रिश्तेदारों ने गालियां देते हुए मंगलवार को सुबह करीब छह बजे हाथ-पैर रस्सी से बांधकर लोहे की राड और ईंट से मारने लगे। बेटे सेराज ने शोर किया तो गांव के लोग जुट गए। इसके बाद मेरे पति ने मेरी मां सकीना को फोन कर दिया। मां, छोटा भाई खुर्शीद व आशिक अली मेरे घर पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। संवाद