फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Doughters No Week at present

बेटियां अपने अधिकारो को जाने और उद्देश्यों को पूरा करें

Wed, 13 Oct 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Doughters No Week at present
‘बेटियां अपने अधिकारों को जानें और उद्देश्यों को पूरा करें’
विज्ञापन

महराजगंज। बेटियां अपने आप को कमजोर न समझें। अपने अधिकारों को जानें और उद्देश्यों को पूरा करें। यदि किसी छात्रा को विद्यालय आने -जाने में किसी प्रकार की परेशानी है, कोई उसे परेशान करता है तो वह बिना किसी डर के 1090 पर कॉल करें। नारी को अपनी गरिमा को बनाए रखने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। भारतीय नारी को देवी की संज्ञा दी गई है। छात्राओं को अपने व्यक्तित्व का मजबूती के साथ विकास करना होगा। बेटियां एक नहीं दो-दो घरों को रोशन करती हैं। इसलिए जरूरी है कि बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए।
यह बात उप जिलाधिकारी निचलौल प्रमोद कुमार ने कही। वह बुधवार दोपहर में निचलौल क्षेत्र के राम समुखदास इंटरमीडिएट कॉलेज कपिया में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता मुहिम के तहत नारी सशक्तिकरण गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा आदि के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बेटियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे शिक्षा हासिल कर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। मिशन शक्ति संचालित होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बेटियों के हित संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रबंधक नागेश्वर पटेल ने कहा कि आज नारी हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे है। सृष्टि के निर्माण में नारी का सबसे बड़ा योगदान है। छात्राओं को हिचकने और घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि जागरूक होकर कार्य करना चाहिए। प्रधानाचार्य अंगिरा पटेल ने कहा कि अपराजिता मुहिम बेटियों के लिए बरदान है। ऐसे कार्यक्रमों से आत्मबल बढ़ने के साथ ही नई बातों की जानकारी होती है। उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान अंकिश त्रिपाठी, विष्णु पटेल, मुनिल, दीपक, दिग्विजय, श्वेता, सागर पटेल, लक्ष्मी शर्मा, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम 12.30 बजे शुरू होकर 1.30 बजे तक चला। इसमें कुल 60 लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं- दूर हुई मन की झिझक
कक्षा 10 की छात्रा शिवानी चौरसिया ने बताया कि गोष्ठी में व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी मिली। साथ ही मन की झिझक दूर हुई। वहीं, खातून खातून ने कहा कि कार्यक्रम में मिली जानकारी भविष्य में काम आएगी। समस्या होने पर शिकायत कैसे करें, इसके बारे में बताया गया। रानी पटेल ने कहा कि बेटियों के लिए ऐसे कार्यक्रम होने की जरूरत है। इससे मनोबल बढ़ता है। कक्षा नौ की छात्रा रंजना ने कहा कि सवालों को पूछने का अवसर मिला। साथ के बेटियों के हित संचालित होने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed