फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Doctors could not be found, some medicines had to be bought from the hospital and some from outside.

Maharajganj News: नहीं मिले डॉक्टर, कुछ दवा अस्पताल से तो कुछ खरीदनी पड़ीं बाहर

Mon, 17 Jun 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 17 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Doctors could not be found, some medicines had to be bought from the hospital and some from outside.
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार में अरोग्य मेला में मरीजों का इलाज करते फार्मासिस्ट।
महराजगंज। जिले में रविवार को आरोग्य मेले की हकीकत जानने की कोशिश की गई तो जिम्मेदारों की उदासीनता दिखी। अस्पताल में समय से डॉक्टर नहीं मिले तो फार्मासिस्ट ने मरीजों का उपचार किया। वहीं वार्ड व्वॉय ने दवा वितरित की। मरीजों को दवाएं अस्पताल से मिलीं, लेकिन कुछ दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ीं।
विज्ञापन

नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार समय सुबह 10:45 बजे
डॉ. एमपी सिंह अस्पताल नहीं आए थे। उनका कमरा बंद था। फार्मासिस्ट सुदामा यादव मरीज देख रहे थे। वार्ड ब्वाॅय बृजेश कुमार दवाई दे रहा था। स्टाफ नर्स शीला सिंह पर्ची बना रही थीं। स्वीपर प्रदीप कुमार बैठे रहे। रामनगर के ऋषि उपाध्याय मिले। बताया कि तीन महीने से उनके कमर में दर्द है। यहां पहली बार आया हूं। दो इंजेक्शन लगाया गया, दवाएं मिलीं, एक दवा बाहर से खरीदनी है। भुजहवा नेपाल के समशुल कंवर गेट पर मिले। बताया अपने ननिहाल बेलभार आया हूं। उन्हें चेचक हुआ है। अस्पताल आए थे। कुछ दवाईयां अस्पताल से मिल चुकी हैं, एक दवा बाहर से खरीदनी है। अपने बारी की प्रतीक्षा कर रहे अड्डा बाजार के दीपचंद ने बताया कि उनके पैर में दर्द है। पिछले हफ्ते डॉक्टर को दिखाकर दवा लिया था। आज डॉक्टर साहब नहीं आए हैं। ऐसे में फार्मासिस्ट से ही इलाज करना मजबूरी है। मरजादपुर की आसमा अपने बारी के प्रतीक्षा में बैठी थी। अड्डा बाजार निवासी राजदेव के पैर में दर्द रहा। उषा को दाद की समस्या रही। दोनों फार्मासिस्ट से जांच कराकर औषधि केंद्र पर दवा लेने के लिए खड़े थे। फार्मासिस्ट सुदामा बताया कि 10 मरीजों का इलाज किया जा चुका है।
विज्ञापन

नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैसिया बाबू, दोपहर 12:11 बजे
चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार राय अपने कक्ष में मरीज देखते मिले। फार्मासिस्ट मनोज शर्मा औषधि केंद्र से मरीजों को दवा दे रहे थे। वार्ड ब्वाय गणेश गुप्ता काउंटर पर पर्ची बनाते दिखे। अब तक 11 मरीज अस्पताल पहुंच चुके थे। जिसमें डायरिया, फंगल इन्फेक्शन, बुखार, जीभ में छाला, गैस के मरीज शामिल रहे। इसके अलावा परिसर में नईकोट स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय अड्डा बाजार की ओर से स्टाल लगाया गया था। इलाज कराने पहुंची पैसिया बाबू की मोहराती (68) ने बताया कि जीभ में छाला पड़ा है। 8 दिन पूर्व दवा मिली थी जिससे बहुत राहत है, दोबारा दवा लेने आई हूं। कुरहवा की रेशमी (29) ने कहा उन्हें गैस, थरथराहट की दिक्कत है। आयुर्वेदिक दवा काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed