फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for action against the person who made an objectionable post about Akhilesh Yadav's daughter.

Maharajganj News: अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sat, 13 Jun 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against the person who made an objectionable post about Akhilesh Yadav's daughter.
पुलिस कार्यालय पर ज्ञापन देने जाते सपा पदाधिकारी। 
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का आरोप
विज्ञापन

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महम्मदा निवासी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महम्मदा निवासी मनीष कन्नौजिया ने फेसबुक पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री के संबंध में घृणित और अमर्यादित टिप्पणी की है। सपा नेताओं का कहना है कि उक्त पोस्ट से पार्टी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके द्वारा की गई इस तरह की गतिविधियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि सपा महिलाओं के सम्मान और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी महिला के खिलाफ अभद्र भाषा या अपमानजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने के दौरान सुमन ओझा, प्रफुल्ल चंद सागर, विनय प्रताप यादव, आनंद निषाद, राजेश यादव, अजय कुमार, रामलाल यादव, रामगोपाल तथा श्रीपति आजाद सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed