{"_id":"6a949371839059e13e0e8472","slug":"deaths-occurring-every-other-day-yet-people-are-still-not-wearing-helmets-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184256-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हर दूसरे दिन हो रही मौत फिर भी नहीं पहन रहे हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हर दूसरे दिन हो रही मौत फिर भी नहीं पहन रहे हेलमेट
विज्ञापन
जनपद में जनवरी से अब तक 134 लोगों की की सड़क दुर्घटना में हो चुकी है मौत
हेलमेट नहीं लगाने के कारण रोजाना 240 लोगों का कट रहा है चालान
विवेक जायसवाल
महराजगंज। हेलमेट पहनने के प्रति सतर्कता नहीं बरतने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है। यातायात विभाग के आंकड़ों के अनुसार सड़क हादसों में हर दूसरे दिन मौत हो रही है। यही नहीं हेलमेट नहीं लगाने के कारण रोजाना 240 लोगों का चालान कट रहा है। इसके बावजूद लोग हेलमेट पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-निचलौल हाईवे पर 19 अगस्त को बाइक सवार एक किशोर सहित चार लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। 29 अगस्त को फरेंदा में स्कूटी सवार युवक व किशोरी की मौत हो गई थी। इन दोनों दुर्घटनाओं में बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। साथ ही यातायात नियमों के विपरीत एक ही बाइक पर दो से अधिक लोग सवार थे। पुलिस व यातायात विभाग के आंकड़ों की माने तो जिले में हर दूसरे दिन एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना में जान गंवा रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जान गंवाने वाले लोगों में 63 प्रतिशत किशोर या युवा होते हैं। 16 से लेकर 45 साल के बीच होती है।
यातायात व पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अब तक जिले में हुई 240 सड़क दुर्घटनाओं में 134 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें हेलमेट न पहनने से जान गंवाने वाले की संख्या 108 है। इनमें से करीब 63 प्रतिशत मृतक किशोर या फिर युवा थे। यह हाल तब है जब हेलमेट लगाने के लिए न केवल जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है बल्कि हर रोज औसतन 240 लोगों का चालान कट रहा है। इनमें से 80 प्रतिशत चालान कटने का कारण हेलमेट न पहनना होता है। वहीं 20 प्रतिशत मामलों में ट्रिपल राइडिंग, कागजात न होना आदि शामिल है।
विज्ञापन
अप्रैल में कार्रवाई का आंकड़ा अचानक बढ़ा
इस माह 27,944 वाहनों का चालान किया गया और 4.19 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। मई में 31,697 वाहनों का चालान हुआ और 4.65 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। जून में 23,348 वाहनों का चालान कर 3.40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुलाई में 17,577 वाहनों का चालान कर 25.36 लाख का जुर्माना लगाया गया।
मां की बात नहीं मानी, चली गई बेटे की जान
निचलौल थानाक्षेत्र के पचमा केवटानी टोला निवासी सन्नी (18) पुत्र रामकयास की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सन्नी की मां नीलम देवी ने बताया कि घर से निकलते समय वह अपने बेटे को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के लिए टोका करती थी। हादसे वाले दिन भी उन्होंने बेटे को हेलमेट लगाने की सलाह दी थी लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। दुर्घटना में उसकी जान चली गई।
बहन ने कहा- किसी बहन का भाई न खोए
पचमा केवटानी टोला निवासी विवेक की सड़क हादसे में मौत के बाद उसकी बहन संजना ने भी युवाओं से हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग बार-बार भाई को हेलमेट पहनकर निकलने के लिए कहते थे लेकिन इसके बावजूद वह बिना हेलमेट घर से निकल गया और वह कभी वापस नहीं लौटा। इस रक्षाबंधन में उसकी बहुत कमी खली।
मां ने कहा- किसी की गोद न हो सूनी
झुलनीपुर-खड्डा नहर मार्ग पर हुए हादसे में गिरहिया निवासी हृदेश पुत्र जुगुल की मौत हो गई थी। हृदेश भी बिना हेलमेट घर से निकला था। उसकी मां गिरिजा देवी ने घर से निकलते समय उसे हेलमेट पहनकर जाने के लिए कहा था लेकिन वह बिना हेलमेट ही निकल गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। गिरिजा देवी ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें। एक हादसा केवल एक व्यक्ति की जिंदगी नहीं बदलता, बल्कि पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे जाता है।
बार-बार कट रहा चालान फिर भी नहीं लगा रहे हेलमेट
- गांधी नगर निवासी संजय पटेल का अप्रैल माह में हेलमेट नहीं पहनने पर एक हजार रुपये का चालान कटा। इससे पहले फरवरी में भी 500 रुपये का चालान कट चुका था।
- इंदिरा नगर वार्ड निवासी संदीप अप्रैल माह में पहली बार 18 हजार रुपये का चालान हुआ था। इसमें हेलमेट नहीं पहनने के साथ नंबर प्लेट समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई थी। 29 जून को भी बिना हेलमेट बाइक चलाने पर एक हजार रुपये का चालान हुआ।
- शास्त्री नगर के रहने वाले अनिल कुमार का अप्रैल में बाइक का तीन बार चालान कट गया। लगभग 17 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा है। हेलमेट नहीं पहनने व तीन सवारी बाइक चलाने पर कार्रवाई हुई है।
-नेहरु नगर के रहने वाले विजय का मई माह में दो बार चालान बाइक का कटा है। घर से उद्योग चौराहे पर जाने के दौरान यातायात पुलिस ने हेलमेट व नंबर प्लेट समेत तीन सवारी बैठाने पर चालान काटा था।
वर्जन
यातायात नियमों का पालन करने से सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और अन्य नियमों का पालन करना हरेक की जिम्मेदारी है।
- शक्ति मोहन अवस्थी,पुलिस अधीक्षक
माह दुर्घटना मौत घायल
जनवरी 41 22 27
फरवरी 40 19 25
मार्च 48 32 38
अप्रैल 30 27 19
मई 32 22 20
जून 31 22 9
जुलाई 18 10 14