{"_id":"6629a689dfadc8ae7202ee16","slug":"death-of-a-young-man-who-came-to-his-in-laws-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-120869-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Thu, 25 Apr 2024 06:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
-पारिवारिक मामले को लेकर तनाव में रहता था मार्कंडेय, पनियरा जंगल में एक वीडियो भी बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बभनौली डाॅक्टर टोला में पत्नी की विदाई कराने आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने पनियरा थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने और मामले की जांच की मांग की है। युवक ने पनियरा जंगल में जाकर एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने सारी जिम्मेदारी अपनी बताई है।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल निवासी मृतक के पिता बीरेंद्र गुप्ता की तहरीर के अनुसार 34 वर्षीय पुत्र मार्कंडेय की शादी पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनौली डाॅक्टर टोला निवासी बाबूराम गुप्ता के पुत्री किरन के साथ 2009 में हुई थी। मृतक के भाई आनंद गुप्ता ने बताया कि बुधवार को उसके बुआ के वहां अहिरौली थाना क्षेत्र में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए अपनी पत्नी को बुलाने के लिए मंगलवार की शाम भाई ससुराल आया था। जहां विवाद हो गया। उसी रात करीब 10.30 बजे घर चला गया। बुधवार की सुबह नौ बजे फिर ससुराल के लिए चला। करीब 12 बजे उसके ससुराल से फोन आया कि तुम्हारे भाई की तबीयत खराब है वे लोग मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जा रहे हैं। जब मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो भाई की मौत हो चुकी थी।
उसने बताया कि पारिवारिक मामले को लेकर उसका भाई तनाव में था। ससुराल से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। वह बीएसएफ में नौकरी करता था। वर्ष 2015 में उसने नौकरी भी छोड़ दिया था। वहीं मृतक की सास शकुंतला देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम कुछ सामान लेकर घर चले गए थे। आज करीब बारह बजे लड़खड़ाते हुए घर आये और घर में चौकी पर गिर गए यह देख वे लोग उसे तुरंत पनियरा स्थिति एक प्राइवेट अस्पताल पर ले गए, जहां से डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए भेज दिया, जहां उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद की कुछ बताया जा सकेगा।