फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of middle-aged man found hanging, police arrived

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, पहुंची पुलिस

Sun, 01 Oct 2023 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged man found hanging, police arrived
-चौक क्षेत्र के बेलभरिया का मामला, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलभरिया में शनिवार को ड्रेन के किनारे शीशम के पेड़ में गमछे से लटका अधेड़ शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ अनिरुद्ध कुमार एवं थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक भी मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलभरिया के ग्रामीण शनिवार को खेत में काम करने जा रहे थे। अचानक किसी की नजर ड्रेन के किनारे एक शीशम के पेड़ पर पड़ी। जहां एक गमछे से बने फंदे से लटका व्यक्ति का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने ग्रामीणों के सहयोग से शिनाख्त कराई। उसकी पहचान बेलभरिया निवासी दिनेश शर्मा (43) के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना सीओ निचलौल अनिरुद्ध कुमार को भी दी।
विज्ञापन

मौके पर सीओ व फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
पत्नी का कोरोना काल में हो चुकी है मौत
मृतक की भाभी मीना ने बताया कि शुक्रवार शाम को घर से निकले थे। देर रात तक नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। चार भाइयों में वह सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। उनकी कोई संतान नहीं है। वे अलग रहते थे एवं अपने हाथ से खाना बनाते व खाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed