फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crowd gathered to see the splendor of Lakshmi Mahotsav

Maharajganj News: लक्ष्मी महोत्सव की धूम्, दर्शन को उमड़ा हुजूम

Thu, 31 Oct 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to see the splendor of Lakshmi Mahotsav
महराजगंज। धनतेरस के दिन से लक्ष्मी महोत्सव जनपद में प्रारंभ हो गया है, जिले के 1380 स्थानों पर लक्ष्मी पूजन के लिए अस्थाई पंडाल सजाकर माता लक्ष्मी, गणेशजी व माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन

बुधवार से पंडाल में पूजन, मंत्रोच्चार व आरती का दौर शुरू हो गया है। श्रद्धालु भी दर्शन के लिए जुटने लगे हैं। जिला मुख्यालय पर लगभग 10 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर लक्ष्मी पूजन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें मऊ पाकड़, चिउरहां के साथ बिस्मिल नगर व लोहिया नगर के पंडाल काफी आकर्षक सजाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में लक्ष्मी पूजन की धूम मची हुई है। विभिन्न स्थानों पर समितियों का गठन कर धन, संपदा व ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी, ज्ञान की देवी माता सरस्वती व भगवान गणेश की स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को श्रद्धालु जुटने लगे हैं। मंगलवार को सभी प्रतिमाओं के पट वैदिक मंत्रोच्चार के बाद खोल दिए गए। पट खुलते समय रात अधिक होने व धनतेरस की खरीद में व्यस्तता के कारण अधिक संख्या में श्रद्धालु नहीं पहुंच सके थे, लेकिन चतुर्दशी अर्थात छोटी दीपावली को सुबह की आरती से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही दर्शन व चढ़ावा अर्पित करने के लिए जुटी दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय भजन-कीर्तन व जगराते के आयोजन में भी बढ़-चढ़कर लोग जुटे तथा माता को प्रसन्न करने में जुटे दिखे। दीपावली पर आज षोड्शोपचार पूजन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगने की होड़ पंडालों में दिखेंगी।

दीपावली बृहस्पतिवार के दिन पड़ने के कारण भगवान विष्णु की प्रतिमा भी लक्ष्मी गणेश प्रतिमा के साथ स्थापित की गई है। फरेंदा काली मंदिर में माता काली की प्रतिमा स्थापित हुई है और इस वर्ष भी काली पूजा दीपावली में की जा रही है। बाजार व पंडालों में भीड़-भाड़ को देखते हुए पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed