{"_id":"474485829c46c3c20a5748e3c90d4ea5","slug":"uzbek-female-deputy-jailer-arrested-in-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्बेक महिला से रेप में डिप्टी जेलर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उज्बेक महिला से रेप में डिप्टी जेलर गिरफ्तार
अमर उजाला/महराजगंज
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज।
विज्ञापन
उज्बेक महिला से रेप के आरोप में निलंबित डिप्टी जेलर डीएन गुप्ता को
पुलिस ने देवरिया के मुजहना से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।
छह माह पहले जिला कारागार में बंद उज्बेक महिला ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिस पर उन्हें सस्पेंड कर ललितपुर जेल से संबद्ध किया गया था।
एसपी भारत सिंह यादव ने बताया कि तीन जुलाई को उज्बेक महिला ने तत्कालीन डिप्टी जेलर पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया था। जांच में पाया गया कि महिला ने डिप्टी जेलर पर जो आरोप लगाए हैं, वे सही हैं।
इसी बीच पीड़ित को सिद्धार्थनगर जेल स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां सीओ रचना मिश्रा ने महिला के बयान दर्ज किए थे। मंगलवार देर शाम सीओ के नेतृत्व में स्वॉट टीम ने निलंबित डिप्टी जेलर को उनके पैतृक गांव नरहर पड़री के पास मुजहना गांव से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है। उज्बेक महिला को जनवरी 2015 में बगैर वीजा के नेपाल से महराजगंज की सीमा में प्रवेश करते समय सोनौली बॉर्डर से पकड़ा गया था। अदालत में सुनवाई के बाद महिला को 19 दिसंबर को रिहा किया गया था।