{"_id":"58124f004f1c1bac52bc3518","slug":"trespass-in-4-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंदूरिया में ज्वेलरी की चार दुुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंदूरिया में ज्वेलरी की चार दुुकानों में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ करते एएसपी हरगोविन्द मौजूद सीओ व इंस्पेक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
मिठौरा। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के सिन्दुरिया में बैंक रोड पर स्थित झंझनपुर मार्ग पर ज्वेलरी की चार दुकानों में चोरों ने चोरी कर सनसनी फैला दी। एसपी के साथ मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायियों की तहरीर पर मुदकमा दर्ज कर लिया गया है।
एसपी प्रमोद कुुमार ने बताया की मौके पर पंहुच कर खुद घटना का जायजा लिया। मौके पर फारेंसिंक टीम बुला कर जांच कराई जा रही है। चोरी की घटना करने वाले युवक की गिरफतारी जल्द ही कर ली जायेगी। इसके लिए क्राइम ब्रांच, सदर कोतवाली की टीम को जांच सौंप दी गई है। इन लोगों को कड़ा निर्देश दिया है कि जल्द जल्द पूरे मामले का खुलासा करें। जिससे चोरी की घटना बेनकाब हो सके।
बुधवार की रात में बैंक रोड पर रामेश्वर ज्वेलर्स, संदीप कुमार, सोनू कुमार, शिव एवं आदित्य ज्वेलर्स की आभूषण की दुकानें हैं। रोजाना की भांति सभी सराफा व्यवसायियों ने अपनी दुकानेें बंद कर घर चले गए। आधी रात के करीब चोरों दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण और सोने-चांदी लेकर फरार हो गए। हैरत की बात यह है कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। चारों व्यवसायियों को इसकी जानकारी बृहस्पतिवार सुबह हुई।
विज्ञापन
पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी दुकानों से 9 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं 200 ग्राम सोने के आभूषण, जिसकी कीमत लगभग दस लाख थी, चोर उठा ले गए। चार दुकानों में एकसाथ चोरी की घटना से सिंदूरिया के व्यापारी दहशत में हैं। चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ सदर, कोतवाल, एसओ निचलौल फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एएसपी के सामने पिपरा कल्याण के रामेश्वर वर्मा फफक पड़े।