फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   three persons arrested in murder

हत्या में तीन गिरफ्तार, जेल गए

Thu, 01 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
three persons arrested in murder
युवक की मौत के मामलें में गिरफ्तारी - फोटो : amarujala
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटवा में बीते सोमवार को एक युवक की मौत के मामलें में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। युवक का शव फंदे में लटकता मिला था। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


 पुलिस कार्यालय में एसपी भारत सिंह ने बताया कि थाना बहोरपुर टोला बनकटवा निवासी रामबेलास ने पुरंदरपुर थाने में लिखित सूचना दिया था कि 19 वर्षीय अनिल बीते 26 अगस्त को शाम 6 बजे घर से चौराहे की तरफ गया था। काफी देर तक वह घर वापस नहीं आया। इस बीच पता चला कि उसी गांव के मुहम्मद उर्फ बरकत अली, सिराजुद्दीन, सद्दाम, महिला अबरैन, और मुहम्मद युसूफ अनिल को गाली गुप्ता देते हुए हत्या के इरादे से कहीं ले गए थे। कहा कि बीते सोमवार को जब उसने अपने दूसरे घर का दरवाजा खोला तो अनिल का शव फंदे मे लटका हुआ था। 
विज्ञापन


  मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सीओ फरेंदा चन्द्रदेव प्रसाद के नेतृत्व में पुरंदरपुर थानाध्यक्ष ओपी चौहान के साथ अन्य पुलिस वालों की एक टीम गठित कर मामले की जांच का आदेश दिया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक अनिल मुहम्मद रजा उर्फ बरकत अली के लड़की के साथ धुसवा कला स्थित स्वामी विवेकानंद में पढ़ता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बीते शुक्रवार की रात घर से कहीं चले गए। लेकिन दानों बीते रविवार को घर वापस आ गए। जिसके बाद सोमवार को रामबेलास के पुत्र अनिल का शव फंदे में लटका पाया गया। इस मामलें में मुहम्मद रजा उर्फ बरकत अली, सिराजूद्दीन, सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अन्य अरोपियों की तलाश  जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed