{"_id":"577419ef4f1c1bc97379cedd","slug":"rotavator-implicated-in-teen-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर में फंसा किशोर, जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोटावेटर में फंसा किशोर, जान गई
mahrajganj
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारडीह के पास खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा किशोर संतुलन खोकर नीचे आ गिरा। इससे वह रोटावेटर में फंस गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मां को मिली तो उसने रोते-रोते सुध-बुध खो दी।
फरेंदा थाना के बाजारडीह निवासी रामवृक्ष का 14 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार बुधवार दिन में एक बजे गांव के ही रामायन के खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर गाना सुनने के लिए बैठ गया। अभी एक चक्कर जुताई का कार्य हुआ था कि किशोर संतुलन खोकर रोटावेटर के पास गिर गया। रोटावेटर की चपेट में आने से उसका शरीर क्षत विक्षत हो गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सीमा रोती बिलखती खेत में पहुंची।
जहां कलेजे के टुकड़े का क्षत विक्षत शव देखकर बेहोश हो गई। दिलीप दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई मनोज है। दिलीप का पिता रामवृक्ष मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। बेटे की मौत का खबर पिता को मिलते ही वह बदहवास अवस्था में मौके पर पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। खेत में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद भी पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।