फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   procession of employees

जुलूस निकाला, प्रदर्शन किया

Sat, 15 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
procession of employees
पीडब्‍ल्यूूडी के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों ने जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज।  पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पीडब्‍ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शुक्रवार को बाइक जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधत ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष मुनीराम शर्मा ने कर्मचारी संघ की विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की। कहा कि नियमित किए गये कर्मचारियों को सभी लाभ मिलने चाहिए। कनिष्ठ प्राविधिक कर्मचारियों की सेवा नियमावली प्रख्यापित की जानी जरूरी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही कनिष्ठ प्राविधिक के रिक्त पदों को भरा जाए। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग में बेलदार, चौकीदार, हेल्पर, आदि के रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की मांग की गई। ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर दैनिक वेतन पर कर्मचारियों की नियुक्त किए जाने की मांग की गई। कर्मचारियों ने पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करने के हुए द्विपक्षीय वार्ता से समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस दौरान राजकुमार, राजेश, संतोष, महेश, वीरेंद्र, परमहंस आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed