फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP leader arrest

प्रधानाचार्य को पीटने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार

Tue, 17 May 2016 12:12 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP leader arrest
भाजपा नेता को पुलिस पकड़ कर ले जाती हुई। - फोटो : अमर उजाला
सिसवा बुजुर्ग स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य को पीटने व स्कूल परिसर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता राजेश मद्धेशिया व उनके समर्थकों को फलमंडी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बीच कॉलेज प्रशासन ने बिल्डिंग पर लिखा क्राइस्ट नगर मिटा दिया।
विज्ञापन


रविवार को भाजपा नेता राजेश मद्धेशिया, आलोक रौनियार, कन्हैया शर्मा व अपने 20-25 समर्थकों के साथ सेंट जोसेफ स्कूल के कैंपस पहुंचे तथा वहां मौजूद उप प्रधानाचार्य बिंसी जोसेफ पर विद्यालय परिसर में लिखे क्राइस्ट नगर को मिटाने के लिए दबाव बनाने लगे, जिसे उन्होंने यह कहते हुए मिटाने से इन्कार कर दिया कि यह मेरे कैंपस में लिखा है।
विज्ञापन


इससे आपको क्या आपत्ति है? इस पर भाजपा नेता और उनके समर्थक उनसे उलझ गए और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कार्यालय में तोड़फोड़ करने लगे। इतने में उनके पति व विद्यालय के प्रधानाचार्य ओए जोसेफ पहुंचे और राजेश मद्धेशिया व उनके समर्थकों को तोड़फोड़ करने से मना करने लगे, तो आरोपियों ने ओए जोसेफ की जमकर धुनाई कर दी और धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर सोमवार को सुबह कोठीभार थानाध्यक्ष राजेश वर्मा व चौकी प्रभारी सतीश सिंह की टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्कूल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। मौके की नजाकत देख थाने पर सीओ निचलौल, कोतवाली ठूठीबारी की फोर्स सहित बैठकर स्थिति का जायजा लेते रहे। दोपहर लगभग तीन बजे कोठीभार पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि राजेश मद्धेशिया व उनके समर्थक फलमंडी स्थित संतोष बंका के मकान में बैठकर कोई योजना बना रहे हैं, जिस पर तत्काल सीओ निचलौल, कोतवाली ठूठीबारी, कोठीभार पुलिस तथा चौकी प्रभारी सिसवा सतीश सिंह फोर्स सहित मौके पर पहुंचकर भाजपा नेता राजेश मद्धेशिया, आलोक रौनियार, महेश चौरसिया, सुदर्शन, कमलेश, भास्कर, संदीप कुमार व संदीप चौधरी को गिरफ्तार कर मारपीट, तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

प्रधानाचार्य की पिटाई सोची समझी राजनीति : मानवेंद्र
सिसवा बाजार। सिसवा खुर्द स्थित रामकिशन मेमोरियल स्कूल में सोमवार को रोटरी क्लब  निचलौल के सदस्यों ने बैठक कर सेंट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य तथा रोटरी क्लब के सदस्य ओए जोसेफ की भाजपा नेता राजेश मद्धेशिया व उनके  समर्थकों द्वारा पिटाई की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

रोटरी क्लब निचलौल के अध्यक्ष कैप्टन मानवेंद्र सिंह ने कहा कि विद्या के पवित्र मंदिर में प्रधानाचार्य की पिटाई एक सोची समझी राजनीति है। इस प्रकार की घटनाओं से भाजपा नेता को जनता का समर्थन नहीं मिलने वाला। इस घटना से सिसवा क्षेत्र का हर व्यक्ति शर्मशार है। पुलिस  प्रशासन को इस घटना में लिप्त हर व्यक्ति से कठोरता से पेश आना चाहिए।


इस  दौरान रजनीश केडिया, इम्तियाज अहमद, अरुण पांडेय, शंभू नाथ मद्धेशिया, पंकज तिवारी, कृष्ण मुरारी सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, विवेक चौरसिया, हरिशंकर सिंह, नवीन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed